नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचीं। ममता बनर्जी सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। यह पहली बार है जब ममता बनर्जी सीएम केजरीवाल के आवास पर गईं। ममता बनर्जी ने इस दौरान सीएम केजरीवाल की माता-पिता से भी मुलाकात की। ममता बनर्जी ने उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। बता दें, ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंची थीं।
एक्स पर आप ने किया पोस्ट
👉 यह भी पढ़ें:
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
- एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा, वीडियो जारी कर जनता को दिया धन्यवाद
- बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी का आरोप-भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक
- अमित शाह के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-खुलेआम धमकी दे रहे गृह मंत्री
मुलाकात के आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया- तानाशाह की तानाशाही के विरोध में एकजुट है ‘इंडिया’। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल जी ने ममता बैनर्जी जी का किया स्वागत। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध काफी बेहतर रहे हैं। चुनाव के दौरान भी ममता केजरीवाल को अपना समर्थन देती रही हैं। दोनों ने कई बार एक साथ मंच भी साझा किया है। फिलहाल अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन के तमाम नेता सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचते रहे हैं।
चड्ढा ने कहा-उन्हें केजरीवाल के स्वास्थ्य कि चिन्ता
मुलाकात के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी और माता-पिता से मिलने उनके आवास पर गईं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की चिंता थी। उन्होंने संदेश दिया कि संघर्ष की इस घड़ी में वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी हैं।


