पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ममता बनर्जी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-एसआईआर के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बंगाल के बांकुड़ा में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बुजुर्ग लोगों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है।

ममता ने कहा कि एसआईआर एक बहुत बड़ा घोटाला है और एआई तकनीक का इस्तेमाल करके एसआईआर किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि लोग, भाजपा को पश्चिम बंगाल की सत्ता में नहीं आने देंगे। टीएमसी प्रमुख ने धमकी देते हुए कहा, अगर मतदाता सूची से एक भी वैध मतदाता का नाम कटा तो उनकी पार्टी टीएमसी दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी।

दिल्ली और पहलगाम हमले का किया जिक्र

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से आते हैं। अगर ऐसा है तो क्या पहलगाम में हमला आपने कराया था? दिल्ली में जो घटना हुई, उसके पीछे कौन था? भाजपा सिर्फ एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। ममता ने कहा कि ये लोग राजनीतिक हताशा में हैं, पिछली बार कहा था 200 पार और अब कर रहे हैं एसआईआर। एसाईआर के नाम पर घुसपैठियों को हटाएंगे, इतने दिन तक क्या कर रहे थे।

ममता ने कहा-मुझे भी मुसलमान बता देते हैं

ममता ने कहा कि चुनाव आने पर ये लोग कहते हैं सोनार बंगला बनाएंगे। वहीं ओडिशा, असम और राजस्थान में बांग्ला भाषा में बात करने पर आप अत्याचार करते हैं। बंगाल के बारे में इनको कोई जानकारी नहीं है। मुझे भी मुसलमान बता देते हैं। मुझे जो चाहे बना लो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जितने दिन जीऊंगी मैं इनके खिलाफ संघर्ष करूंगी। आप गीता पाठ कर रहे हो, कभी गीता स्पर्श किए हो? धर्म का मतलब है शांति, आप आग लगाते हो।

चुनाव आयोग भाजपा का दलाल

ममता ने कहा कि हम बंगाल जीतेंगे और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से देश से बाहर निकाल देंगे। पहले दिल्ली संभालो, बंगाल को संभालने के लिए बंगाल के लोग हैं। चुनाव आयोग भाजपा का बड़ा दलाल है। भाजपा हमेशा नहीं रहेगी। एसआईआर की वजह से 57 लोगों की मौत हुई है, उनके नाम पर स्मृति बेदी बनाई जाएगी। मुझे गोली मार के हत्या कर दो, सारी समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन वह भी नहीं कर पाओगे। इस बार के खेला का नाम फाटाफटी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।