नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, वीडियो जारी कर कहा-एपस्टिन फाइल में आपका नाम आना शर्म की बात

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शर्म की बात करते हैं, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। उन्होंने एपिस्टन फाइल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, उनके मंत्रियों और उनके सहयोगियों का नाम ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ा जाना शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखामोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होनाये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दियाये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दियाये शर्म की बात है। उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अडाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुईये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध से क्यों डरते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता और भारत का पूरा डेटा सौंपा जाना शर्म का विषय है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध से क्यों डरते हैं? उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी केबब्बर शेरकार्यकर्ता देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।पीएम मोदी ने क्या कहा था जिस पर राहुल ने किया पलटवार

पीएम मोदी ने कहा था-कांग्रेसी पहले से ही नंगे

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा था कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं। उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है। पीएम ने कहा था कि मोदी ने दिल्ली मेंएआई इम्पैक्ट समिटमें किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा था कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी औरनंगीराजनीति का अखाड़ा बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।