केरल में राहुल गांधी ने भाजपा को घेरने के साथ ही लेफ्ट पर भी साधा निशाना, कहा-लेफ्ट में कुछ भी लेफ्ट नहीं

Date:

केरल। केरल में विधानसभा चुनाव में सभी दल जोरशोर से जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ ही लेफ्ट पर भी जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) पर तीखा हमला बोला लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता होने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में अब बीजेपी, आरएसएस और लेफ्ट फ्रंट के बीच संबंध बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता हैं, एक वे जो किसी भी कीमत पर सत्ता में आना चाहते हैं और इसके लिए किसी से भी समझौता कर सकते हैं, और दूसरे वे जो विचारधारा में विश्वास रखते हैं लेकिन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कई कार्यकर्ता, जिन्होंने वर्षों तक विचारधारा के लिए काम किया, आज खुद को आहत और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री के संबंध उन ताकतों से हैं, जो देश के अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अब लेफ्ट जैसी कोई बात नहीं बची है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।