नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और झारखंड में लगातार कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं। रविवार को राहुल गांधी ने एक्स पर एक फोटो शेयर कर इस पर तंज कसा है। इस फोटो में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गौतम अडानी, एनएसए अजीत डोभाल और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर एक हैं तो सेफ हैं लिखा है। राहुल ने इसका कैप्शन लिखा है–मन की बात अब जुबान पर।
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेद्र मोदी अपनी चुनावी सभाओं में लगातार यह नारा दे रहे हैं। महाराष्ट्र की कई सभाओं में उन्होंने इसका जिक्र किया है। वहीं, रविवार को झारखंड की एक सभा में भी पीएम मोदी ने ओबीसी समुदाय को संबोधित करते हुए एक हैं तो सेफ है कहा। पीएम ने कहा कि ओबीसी समुदाय को कांग्रेस टुकड़े–टुकड़े में करना चाहती है। इसको लेकर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे का नारा लगाते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी एक हैं तो सेफ हैं का नारा देते हैं। भाजपा ने हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए विभाजनकारी राजनीति का सहारा लिया है। इसस पहले भी राहुल गांधी एक हैं तो सेफ हैं को लेकर कई बार भाजपा और पीएम मोदी पर आरोप लगा चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद



