पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं पर राहुल गांधी का तंज, एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा- मन की बात, अब ज़ुबान पर

Date:

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और झारखंड में लगातार कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं। रविवार को राहुल गांधी ने एक्स पर एक फोटो शेयर कर इस पर तंज कसा है। इस फोटो में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गौतम अडानी, एनएसए अजीत डोभाल और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर एक हैं तो सेफ हैं लिखा है। राहुल ने इसका कैप्शन लिखा हैमन की बात अब जुबान पर।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेद्र मोदी अपनी चुनावी सभाओं में लगातार यह नारा दे रहे हैं। महाराष्ट्र की कई सभाओं में उन्होंने इसका जिक्र किया है। वहीं, रविवार को झारखंड की एक सभा में भी पीएम मोदी ने ओबीसी समुदाय को संबोधित करते हुए एक हैं तो सेफ है कहा। पीएम ने कहा कि ओबीसी समुदाय को कांग्रेस टुकड़ेटुकड़े में करना चाहती है। इसको लेकर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे का नारा लगाते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी एक हैं तो सेफ हैं का नारा देते हैं। भाजपा ने हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए विभाजनकारी राजनीति का सहारा लिया है। इसस पहले भी राहुल गांधी एक हैं तो सेफ हैं को लेकर कई बार भाजपा और पीएम मोदी पर आरोप लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।