नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल के बयान पर पलटवार किया है। गिरिराज ने कहा कि एक गांव की कहावत है… सौ चूहा खा के बिल्ली चली हज करने चली। कांग्रेस तो आजादी के बाद तुष्टीकरण की राजनीति करती रही, वो अब हमें सबक सिखाएगी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ज्यादा अज्ञानी लोग अपने ज्ञान का प्रदर्शन भी ज्यादा करते हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, जो आदमी 3 चुनाव में कांग्रेस पार्टी को रास्ते पर पहुंचा दिया, उस पर क्या बोलें। राहुल गांधी को जवाब देना मूर्खता से भरा है। गिरिराज ने एक दिन पहले भी राहुल पर हमला किया था। राहुल के बेरोजगारी और चीन से जुड़े बयान पर गिरिराज ने कहा था कि लगता है वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं। भारत के बाहर जाकर भारत की तारीफ करने के बजाय राहुल गांधी भारत को ही गाली दे रहे हैं। गिरिराज ने कहा था कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए. जो भारत के बाहर जाकर देश की निंदा करते हैं। राहुल के संघ वाले बयान पर भी गिरिराज ने कहा था कि संघ को समझने के लिए राहुल गांधी को कई जन्मों की जरूरत होगी। एक गद्दार संघ को नहीं समझ सकता।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- मायावती ने बंद रखे सियासी दरवाजे : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेसी लौटे खाली हाथ
- अमेरिका की ईरान को खुली चेतावनी, बोले ट्रंप — समय हाथ से फिसल रहा है


