बल्लाकांड में पूर्व विधायक के बरी होने पर उठ रहे सवाल, क्या सचमुच ‘मिर्जापुर’ बनता जा रहा इंदौर?

Date:

सरेआम खुली सड़क पर नगर निगम के एक अधिकारी पर विधायक ने बल्ला चलाया। वीडियो भी बना। वायरल भी हुआ। नाराज अधिकारी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज हुआ। मामला अदालत में भी पहुंचा, लेकिन अदालत बिना सबूत और गवाहों के क्या कर लेती। वह भी तब जिसने बल्ला खाया, वही पलट गया। कोर्ट में बल्ला खाने वाले ने कहा कि साहब मोबाइल में बिजी था, देख नहीं पाया कि किसने बल्ला मारा। अब बताइए इसमें अदालत क्या करे?

इस फैसले के बाद शहर में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। जो नेतापुत्र पूर्व विधायक इस मामले में बरी हुए हैं, पूरे शहर में उनके जन्मदिन पर किंग ऑफ इंदौर के पोस्टर लगे हैं। बाहुबली नेता के पट्‌ठों ने बेटे को बरी करवाकर जन्मदिन का अच्छा तोहफा दे दिया है, लेकिन साथ ही शहर के लिए संदेश भी कि संभल जाओ, समझ जाओ। इसी नेतापुत्र के पोस्टर को देख कांग्रेस के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी ओटीटी की सीरीज मिर्जापुर की कल्पना कर ली थी। अब ताजे हालात में लोगों को ऐसा लगने लगा है कि कुछ नेताओं ने सचमुच इंदौर को मिर्जापुर ही समझ रखा है।

ज्यादा समय नहीं हुआ, तब डॉ.उमाशशि शर्मा महापौर थीं। इस बाहुबली नेता से उनकी बनती नहीं थी। इसी नेता के समर्थक जो इन दिनों महापौर परिषद में कुर्सी की शोभा बढ़ा रहे हैं, अपने पट्‌ठों के साथ सिटी इंजीनियर एनएस तोमर को निगम परिसर में ही दौड़ा-दौड़ा के मारा था। विवाद भी कुछ नहीं था, छावनी के किसी आयोजन में चंदे की बात थी। मारपीट के तुरंत बाद इसी नेता के समर्थकों ने अजाक थाने में जाकर सिटी इंजीनियर के साथ जातिसूचक शब्द बोलने व मारपीट करने की रिपोर्ट लिखा दी, लेकिन तोमर की रिपोर्ट लिखने में पुलिस को 5-6 घंटे लग गए। वह भी रिपोर्ट तब लिखी गई जब महापौर और मीडिया ने दबाव बनाया। शहर में मुंह काला करने जैसे छोटे-मोटे कांड तो चलते रहते हैं।

जब एक बाहुबली नेता खुद महापौर थे, तब नगर निगम में ज्वाइन करने के लिए अधिकारियों को तब के पार्षद और वर्तमान में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक के घर के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। निगम के स्थापना विभाग से साफ-साफ कहा जाता था कि जब तक फलाने दादा की एनओसी नहीं आएगी, आपकी ज्वाइनिंग नहीं होगी।

इन्हीं घटनाओं की आगे की कड़ी है बल्लाकांड। अब जरा बताइए, जब पूरे शहर में आपका बाहुबल चल रहा है, वर्तमान में नगर निगम से जुड़ा विभाग भी आपके पास हो तो कौन अधिकारी है जो आपके खिलाफ बोलेगा। जब यह घटना हुई तो अधिकारी के साथ कई मस्टरकर्मी भी थे, जो आपके ही रहमोकरम पर जी रहे हैं। ऐसे में कौन गवाही देता।

सबसे खास बात यह कि इस बल्लाकांड की निंदा पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी, लेकिन उस निंदा से आपको कोई फर्क नहीं पड़ा। आपके सिद्धांत भाजपा से अलग हैं, आपका विजन मोदी के विजन से अलग है। आप शुरू से बाहुबल के दम इंदौर पर राज करते आए हो, बीच में परिस्थितियां विपरित जरूर हुई थीं, लेकिन अब फिर से पावर में आने के बाद आप पूरे इंदौर में सिर्फ खुद को देखना चाहते हो। न तो आपको दूसरे जीते हुए विधायक दिखाई देते और न भाजपा का कोई दूसरा नेता या कार्यकर्ता।

इस घटना के बाद लोग यह मानने लगे हैं कि इंदौर मिर्जापुर सीरीज की राह पर चल पड़ा है। मिर्जापुर के कालीन भईया की झलक लोगों को दिखने लगी है।

लोग कह रहे हैं…अब आदत डाल लीजिए…इंदौर में यही सब होगा…जब सरकारी अधिकारियों की कोई औकात नहीं तो आप आम आदमी कहां टिकोगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। सोमवार को भी उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में भी बिहार मॉडल चलाना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस तमिल विरोधी और द्रविड़ विरोधी संगठन है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का मानना है कि भारत एक लोग, एक संस्कृति, एक धर्म और एक भाषा वाला देश होना चाहिए। एआईएडीएमके की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि  पुरानी एआईएडीएमके, जो तमिलनाडु के लोगों की सेवा करती थी, अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आज की एआईएडीएमके सिर्फ एक खोखला ढांचा बनकर रह गई है और भाजपा इस पार्टी का इस्तेमाल तमिलनाडु की राजनीति में घुसने के लिए करना चाहती है। भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर पड़े नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके के नेता भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर पड़ गए हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर भाजपा तमिलनाडु में अपनी जगह बनाना चाहती है। राहुल ने दावा किया कि जो लोग अभी एआईएडीएमके को चला रहे हैं, उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह नियंत्रित करते हैं। नीतीश कुमार को भाजपा ने किया काबू राहुल गांधी ने बिहार की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर भाजपा के आदमी को वहां बैठा दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पुराने कामों की वजह से भाजपा उन्हें पूरी तरह काबू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।  राहुल ने कहा कि  भाजपा तमिलनाडु में भी यही बिहार मॉडल दोहराना चाहती है। वे तमिलनाडु में ऐसी सरकार चाहते हैं जिसे वे पूरी तरह अपने इशारों पर नचा सकें। वे यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो वही करे जो भाजपा कहे। राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि वे तमिलनाडु में भाजपा को कभी भी ऐसी कठपुतली सरकार नहीं बनाने देंगे। मणिपुर में भाजपा ने लगाई आग कन्याकुमारी के कोलाचेल में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा  कि मणिपुर में क्या हुआ देखिए, एक शांतिपूर्ण राज्य, उन्होंने उसमें आग लगा दी और सैकड़ों लोग मारे गए, अभी भी सिविल वॉर चल रही है। उन्होंने ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में पांच साल के बच्चे और पांच महीने की बहन की मौत का जिक्र किया। इस हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं और कुछ इलाकों में हिंसा हुई। सुरक्षा बलों को आंसू गैस और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा। राहुल गांधी ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों से जोड़ा।