भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत, चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में भाजपा और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों ही दलों ने आपत्तिजनक बयानों को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। अब चुनाव आयोग ने दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस जारी कर उनसे 18 नवंबर को दोपहर एक बजे तक जवाब देने को कहा है

कांग्रेस ने लगाए थे नफरती बयान देने के आरोप

कांग्रेस ने 14 नवंबर को भाजपा नेताओं पर नफरती बयान देने के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने आयोग से कहा था कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी अभियान में पीएम मोदी और शाह को प्रतिबंधित कर शिकायत की जांच करने की मांग की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा में शामिल सभी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी।

भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ की थी शिकायत

भाजपा ने 11 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी ने राज्यों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और झूठ बोला कि भाजपा संविधान को नष्ट करने वाली है। भाजपा ने आयोग से कहा था कि राहुल गांधी को रोका जाना चाहिए। भाजपा ने अपनी शिकायत में राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि अगर आपको कहीं नौकरी पानी है तो आरएसएस की मेंबरशिप ले लीजिए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।