भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिखते हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा–आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता नेताओं की चरणों पर बैठकर सीएम और पीएम बना। यह संगठन की शक्ति है।
इस पोस्ट के वायरल होते ही बवाल मच गया। इसके कई मायने लगाए लगाए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। तीसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि कमलनाथ, मीनाक्षी नटराजन जैसे बड़े दावेदार कतार में हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह इस पोस्ट के माध्यम से पार्टी को कुछ संदेश देना चाहते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने डीसी बोर्ड को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, भाजपा नगर अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, बोले-हम धर्म का दुरुपयोग नहीं करते
- राज्यसभा में दिग्विजय सिंह के भाषण के मायने, आखिर ‘न मैं टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं’ कहकर क्या दिया संदेश?
- भाजपा और संघ पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, हिंदू सम्मेलनों का जिक्र कर कहा-हम से ही चंदा लेकर हमें ही खिला रहे भंडारा
- राज्यसभा की सीट छोड़कर आखिर किसका खेल बिगाड़ना चाहते हैं दिग्विजय सिंह, कहीं यह-खाऊंगा नहीं तो खाने भी नहीं दूगा का दांव तो नहीं?
- भोपाल डिक्लेरेशन-2 की ड्राफ्ट बैठक के बाद बोले पूर्व सीएम दिग्जिवय सिंह-दलित-आदिवासी मुख्यमंत्री बने तो मुझे खुशी होगी
बैठक में भी दिग्विजय ने की शिकायत
सीडब्ल्यूसी में पहले ही दिग्विजय सिंह ने शिकायत की है कि प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया जाता है, लेकिन कमेटियां नहीं बनतीं। दिग्विजय ने कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में यह ट्वीट साफ संदेश दे रहा है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाया जाए। कहा तो यही जा रहा है कि दरअसल दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है और प्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय का प्रभाव कम होता दिख रहा है। ऐसे में यह ट्वीट को दबाव बनाने की तरकीब की तरह भी देखा जा रहा है।
कांग्रेस को सीधा-सीधा दे रहे संदेश
दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे भाजपा और आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर समझ रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिग्विजय सिंह अपने इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व को कोई संदेश या नसीहत देना चाह रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि क्या उनका इशारा कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमी की ओर है। यह सवाल अब सिर्फ पार्टी के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी तेजी से उठ रहा है।
राहुल–प्रियंका के साथ मोदी को भी किया टैग
इस पोस्ट को और ज्यादा चर्चा में लाने वाली बात यह है कि दिग्विजय सिंह ने इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ–साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। इससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। इसके साथ ही पोस्ट की टाइमिंग भी काफी अहम मानी जा रही है।
राहुल गांधी को भी दी थी सीख
19 दिसंबर को भी दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि वे सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के साथ–साथ कांग्रेस संगठन पर भी ध्यान दें। दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि कांग्रेस को भी चुनाव आयोग की तरह सुधारों और व्यावहारिक विकेंद्रीकरण की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि राहुल गांधी इस दिशा में कदम उठाएंगे।



