भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का लगाया आरोप

Date:

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और उसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी जर्मनी गए थे। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी इस अलायंस के सहअध्यक्ष हैं और वे खुद इसके सदस्य हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहाहमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है।

त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात होने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन मुलाकात सिर्फ मेजबान देश ही तय नहीं करता, बल्कि मेहमान देश भी तय करता है। राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं अभी आप जर्मनी गए थे, तो उन्होंने एक संस्थान में भारत विरोधी बयान दिया, लेकिन वह संस्थान रूस में प्रतिबंधित है।

भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता का सपना

जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर त्रिवेदी ने कहा 23 जनवरी 2020 को दावोस में जॉर्ज सोरोस ने कहा था कि दुनिया में सिविल सोसाइटी को फिर से स्थापित करने के लिए और राष्ट्रवादी ताकतों को हराने के लिए 10 लाख डॉलर का फंड खर्च करने का एलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी का नाम साफ तौर पर लिया था। इससे ये साफ है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता पाने की संभावनाएं खत्म होती नजर रही हैं, इसलिए वे भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता पाने का दिवास्वप्न देख रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था आतंकवादी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही। भाजपा की ने चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने खड़गे को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर आयोग हुआ सख्त -चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। -आयोग ने पीएम को आतंकवादी कहने पर आचार संहिता का उल्लंघन माना। - आयोग ने खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हुई थी शिकायत -भाजपा ने आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस नेता के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। -भाजपा के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन, किरेन रिजिजू , अर्जुन राम मेघवाल आदि आयोग पहुंचे थे। -किरेन रिजिजू ने खड़गे के बयान को “चौंकाने वाला” और भारतीय राजनीति में “अभूतपूर्व” बताया। - उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है। हम उचित और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तमिलनाडु में दिया था बयान -तमिलनाडु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खड़गे में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ यह टिप्पणी की थी। -बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। - उन्होंने कहा था कि उनका इशारा “टैक्स आतंकवाद” और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की ओर था।