भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिश्रा के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एसपी दतिया से शिकायत की है कि नरोत्तम मिश्रा इस युवक से मिलकर दतिया के हिमांशु भार्गव की हत्या करा सकते हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के साथ सुरेंद्र दुबे नामक एक युवक रहता है, जिसे दतिया जिला सत्र न्यायालय से 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह युवक आदतन अपराधी है और 20 साल पहले रघुबर दयाल को गोली मार चुका है। दिग्विजय ने दतिया एसपी को टैग करते हुए लिखा कि हिमांशु भार्गव को यह शक है कि नरोत्तम मिश्रा और सुरेंद्र दुबे मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं। इसकी हिमांशु ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से हिमांशु और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमांशु ने आरोप लगाया था कि दतिया पुलिस ने बिना उनकी सहमति के उनकी सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस ले ली। इसके बाद अगले दिन दतिया प्रशासन ने हिमांशु के परिवार को परेशान करने के लिए उनके घर की नापजोख की। दिग्विजय ने कहा कि ऐसा उन सभी लोगों के साथ हो रहा है जो नरोत्तम मिश्रा का विरोध करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले—हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
- असम चुनाव में बड़ा आरोप: हिमंता बिस्वा सरमा बोले—विदेशी सोशल मीडिया के जरिए साजिश की कोशिश
- “हाइड्रो-टेररिज्म” का आरोप: जरदारी ने भारत पर जंग की तैयारी का लगाया इल्ज़ाम
- सपा चीफ अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा-एसआईआर में तीन करोड़ वोट कटे, भाजपा ने एक करोड़ अपने बढ़ा लिए


