गायक अदनान सामी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोजन पर बवाल, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने साधा निशाना, सामी ने दिया जवाब-आगे बढ़िए

Date:

नई दिल्ली। आरएसएस मोहन भागवत के साथ संगीतकार और गायक अदनान सामी के भोजन करने पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने इस पर जमकर निशाना साधा है। अदनान सामी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि कृपया अब आगे बढ़िए।

उल्लेखनीय है कि संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर मुंबई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अदनान सामी ने मोहन भागवत के साथ भोजन किया था। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी, रूपाली गांगुली और फिल्म निर्माता आरएस टौरानी समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। अदनान सामी ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मोहन भागवत से मुलाकात उनके लिए यादगार रही और उन्होंने कई भ्रांतियों को बेहद सहजता से दूर किया।

कांग्रेस ने दिया सामी के पिता का हवाला

फोटो सामने आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने अदनान सामी के पारिवारिक इतिहास का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके पिता पाकिस्तान वायुसेना में पायलट थे और 1965 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे। पार्टी ने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति के साथ संघ प्रमुख का भोजन करना क्या सही संदेश देता है। वहीं शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी इस मुलाकात पर तंज कसते हुए आयोजन में मौजूद कुछ अन्य हस्तियों पर भी सवाल खड़े किए।

संजय राउत ने उठाए कई सवाल

शिवसेना यूबीटी नेता ने संजय राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम में गायक अदनान सामी भी मौजूद थे, जो पाकिस्तान से भारत आए हैं। राउत ने आरोप लगाया कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तान वायुसेना में थे और उन्होंने भारत के खिलाफ युद्ध लड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समारोह में ऐसे लोग भी शामिल थे, जो कभी पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया। इसी के साथ ही संजय राउत ने समारोह में कुछ प्रमुख हस्तियों की गैरमौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में शाहरुख खान को ढूंढ रहे थे, लेकिन वह वहां नजर नहीं आए। राउत ने पूछा कि क्या शाहरुख खान देशभक्त नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया और कहा कि जावेद अख्तर का परिवार देश के लिए बलिदान दे चुका है, फिर भी उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया।

सामी ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

अदनान सामी ने एक्स पर कांग्रेस और संजय राउत दोनों को जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- माननीय महाराष्ट्र कांग्रेस के मेरे प्रिय, आदरणीय देशभक्त साथियों। अगर कोई आप पर उस दुखद विभाजन के लिए आरोप लगाए, जिसके लिए आपके पूर्वज जिम्मेदार थे, तो यह आपके साथ न्याय नहीं होगा, क्योंकि उनके कर्मों की जिम्मेदारी आप पर नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, आज आप पाकिस्तान को एक वैध राष्ट्र के रूप में स्वीकार करते हैं। वह कभी भारत का हिस्सा था और अब पाकिस्तान है। इसलिए जब एक वैध परिवर्तन कानूनी प्रक्रिया के तहत हो चुका हो, तो उसे स्वीकार कर आगे बढ़ जाना चाहिए। इसमें कोई संदेह? … ठीक उसी तरह, कृपया अब आगे बढ़िए।

अदनान ने राउत पर भी साधा निशाना

अदनान सामी ने संजय राउत को भी जवाब देते हुए कहा कि आप हारमोनियम जिस खराब और बेतरतीब तरीके से बजाते हैं, उसके लिए आपके प्रिय पिता को दोष देना मेरे लिए बेहद गलत होगा। आपकी उंगलियों की पकड़ पूरी तरह गलत और गलत जगह पर है! मैं खुशी-खुशी आपको सिखाने को तैयार हूं। सामी ने कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक संगीतकार हूं, जो अपने गीतों के जरिए प्रेम फैलाता है, और इसलिए जो मुझे प्रेम देता है, मैं उससे प्रेम करता हूं- मैं आप सब से भी प्रेम करता हूं। अगली बार प्रेम आजमाइए। बस इतना ही!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।