इंदौर। वरिष्ठ नेताओं की जिद के कारण इंदौर भाजपा में नगर एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण भोपाल से दिल्ली तक इंदौर के भाजपा नेताओं की किरकिरी हो रही है। अब कांग्रेस नेता भी भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं।
महू में होने वाले आयोजन की तैयारियों के लिए इंदौर आए कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा की गुटबाजी अनियंत्रित हो गई है। इंदौर में दो पार्षदों की लड़ाई की चर्चा पूरे देश में है। मंत्री आपस में लड़ रहे है। भाजपा की गुटबाजी की स्थित यह है कि इंदौर में भाजपा का नगर एवं जिला अध्यक्ष तक नहीं बना पा रही। भूरिया ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी का कैंसर लाइलाज है। अब भाजपा के खात्मे की शुरूआत हो चुकी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल
- खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’
विक्रांत भूरिया ने पत्रकार वार्ता में बुधवार को बताया कि महू में होने वाले कांग्रेस के आयोजन में दो लाख लोग एकत्र होंगे। आदिवासी परिवारों के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ यह आंदोलन सरकार की साथ हमारी लड़ाई तेज करेगी। जब उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कांग्रेस की में गुटबाजी का कैंसर वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं डाक्टर हू, कैंसर का इलाज भी संभव है। कांग्रेस में छोटी मोटी गुटबाजी को खत्म किया जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस एकजुट है। हम सब जीतू पटवारी के साथ हैं। बाबा साहब आंबेडकर से जुड़े एक सवालल पर विक्रांत ने कहा कि भाजपा की सोच संविधान विरोधी है। बाबा साहेब को भाजपा ने पहले भी नहीं अपनाया था और अभी भी भाजपा के नेता उनका अपमान करने से नहीं चुकते है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया है।
27 को महू में ताकत दिखाएगी कांग्रेस
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने पर सहमति बन चुकी है। सोनिया गांधी का आना अभी तय नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी मेंबर, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम भी शामिल होंगे।


