बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन; हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वो 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे

इसके पूर्व हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि चंपाई सोरेन बीजेपी में आएं और पार्टी को ताकत दें.उन्होंने कहा था, मैं तो चाहता हूं हेमंत सोरेन भी बीजेपी में आएं. बीजेपी का मतलब है राष्ट्रभक्ति. हम मिलकर काम करेंगे. झारखंड में घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए भी तैयार हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, किसानों के आंदोलन में होने वाले थे शामिल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- भाजपाई हुए चंपाई
- शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा का आरोप- झारखंड पुलिस ने कराई चंपाई सोरेन की जासूसी
- चंपाई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी बीजेपी में शामिल होने की बताई वजह ,
- चंपाई सोरेन बनाएंगे नई पार्टी



