बंगाल चुनाव में भाजपा का नया दांव: 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, एक सीट पर बदला नाम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 13 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, वहीं पहले घोषित एक उम्मीदवार को बदलकर नया नाम भी सामने आया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ममता बनर्जी ने जारी किया 10 प्रतिज्ञा वाला घोषणा पत्र, बेरोजगार युवाओं को हर साल 18 हजार रुपए देने का वादा
- असम चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव: 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
- बंगाल विधासभा चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर में ममता बनर्जी की शुभेंदु अधिकारी से होगी टक्कर
- धुरंधर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, हमजा बने रणवीर का दिखा ताबड़तोड़ एक्शन, फैंस बोले तोड़ेगी रिकॉर्ड
- पाकिस्तान–अफगानिस्तान तनाव चरम पर: तालिबान का पलटवार, पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमलों का वीडियो जारी
- रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी: बॉर्डर 2 के साथ दिखेगा धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर
पार्टी के मुताबिक, दूसरी सूची में मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से घोषित उम्मीदवार को बदलते हुए अब दालिम रॉय को मैदान में उतारा गया है।
नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस नई सूची के साथ भाजपा ने चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है और राज्य में अपनी रणनीति को मजबूती देने की कोशिश की है।



