भाजपा नेता संबित पात्रा का आरोप- विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी की टीम

Date:

नई दिल्ली। भाजपा नेता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। पात्रा ने गुरुवार को कहा कि लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जानेमाने चेहरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवर्ष को अपमानित करने के लिए कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट से राहुल गांधी की टीम देश को अपमानित कर रही है।

पात्रा ने कहा कि एक्स में कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है, अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े, भले ही विदेश में जाकर भारत के विरोध में कहना पड़े और भले ही विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करके भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाए। कांग्रेस कहीं से भी पीछे नहीं है।

देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेनजी से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है। इनके लोग अलगअलग देशों में बैठकर भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं। वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नैरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।

कई अकाउंट की लोकेशन विदेश में

पात्रा ने कहा कि कई कांग्रेस नेताओं और संगठनात्मक अकाउंट्स की लोकेशन भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका में बेस्ड दिख रहा है, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से जुड़ा हुआ था जिसे बाद में बदलकर भारत कर दिया गया। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से जुड़ा बताया गया।

विदेशी प्लेटफॉर्म्स से भारत विरोधी नैरेटिव

पात्रा ने आरोप लगाया कि विदेशी प्लेटफॉर्म्स से तीन तरह का नैरेटिव सेट किया जा रहा हैपहला वोट चोरी का, दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर दिखाने की कोशिश यानी ऑपरेशन सिंदूर, और तीसरा संघ मोदी के खिलाफ लगातार हमले। उन्होंने कहा कि यह संगठित साजिश है और देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्पित शर्मा का एक अकाउंट है, जिसने वोट चोरी के लिए लिखा और संवैधानिक संस्था को नीचा दिखाने का काम किया। यह अकाउंट यूरोप बेस्ड हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related