एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा, संबित पात्रा ने कहा-पूरी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनी, देश की छवि खराब करने की कोशिश

Date:

नई दिल्ली। एआई समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इस पर भाजपा ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जो यूथ कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के बड़े पदों पर कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि ये भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत बनाम उन ताकतों के खिलाफ है जो भारत की छवि को खराब करना चाहती हैं। पात्रा ने दावा किया कि ये चारों लोग समिट में रजिस्ट्रेशन कराकर बारकोड लेकर अंदर घुसे। उसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पूरी प्लानिंग राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी के आवास पर बनी थी।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, रंग में भंग डालने वाले व्यक्ति हैं। ऑपरेशन सिंदूर हो या एयर स्ट्राइक सब पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस के लिए मेरे पास तीन शब्द हैं टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस। ये भाजपा की समिट या कार्यकारिणी नहीं है। यह भारत की एआई समिट है। मैं सभी जेन जी से कहूंगा कि मोबाइल पर नेहरू और एडमिना को सर्च करके देखिए वो भारत को सांपों का देश बता रहे थे और हंस रहे थे। जो नेहरू ने किया वही आज राहुल गांधी कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।