शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा की एंट्री, पीएम मोदी ने जनता को और थरूर ने भाजपा को दी बधाई

Date:

नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम के निकाय चुनाव में भाजपा यानी एनडीए को भारी जीत मिली है। कांग्रेस नेता शशि थरूर यहीं से सांसद हैं। इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल की जनता को जहां बधाई दी है, वहीं शशि थरूर ने भाजपा को बधाई दी है। इस जीत के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है, क्योंकि पिछले काफी समय से थरूर भाजपा के करीब आते दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से शशि थरूर को लेकर कांग्रेस परेशान है। चाहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विदेश गए सांसदों के दल का मामला हो या फिर हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ भोज का थरूर को ही केंद्र सरकार ने महत्व दिया है। थरूर की पार्टी आलाकमान की बैठकों से दूरी और भाजपा से नजदीकी इस बात की तस्दीक है कि थरूर के मन के अंदर कुछ तो चल रहा है। हाल ही में थरूर ने कोलकाता के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक छोड़ दी। तो इससे पहले थरूर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई उस बैठक में से भी नदारद रहे, जहां पार्टी की शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा होनी थी। वहीं अब अपने लोकसभा क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर विरोधी दल को बधाई देना भी चर्चा का विषय बन चुका है।

पीएम मोदी ने केरल के लोगों को दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की जनता को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दिया। केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से ऊब चुकी है। उन्हें भरोसा है कि सुशासन देने और सभी के लिए अवसरों से भरा विकसित केरल बनाने का काम केवल एनडीए ही कर सकता है। पीएम मोदी ने लिखा धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में भाजपाएनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।

शशि थरूर ने भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया

केरल के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों पर शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में तिरुवनंतपुरम में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। शशि थरूर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करना चाहता हूं और नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। यह मजबूत प्रदर्शन राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव का प्रतीक है। थरूर ने लिखा- मैंने 45 वर्षों के एलडीएफ के कुशासन से मुक्ति के लिए प्रचार किया, लेकिन मतदाताओं ने अंततः एक ऐसी पार्टी को पुरस्कृत किया, जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।