असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, कहा-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से सीधे संबंध, एसआईटी की रिपोर्ट का दिया हवाला

Date:

गौहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अब तो दावा किया है कि गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध हैं। सरमा ने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट में अली तौकीर शेख एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों के पाकिस्तान से सीधे संबंध होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर कैबिनेट मंत्री भी हैरान रह गए।

सीएम सरमा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया कि यह मामला बहुत गंभीर है। इसमें एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसलिए अब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।

गोगोई की पत्नी के भी पाकिस्तान से संबंध

सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं और यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके परिवार के संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ बहुत घनिष्ठ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हितों के लिए काम करता रहा है।

पाकिस्तान दूतावास गए थे गौरव गोगोई

इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पुरानी तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें गौरव गोगोई कुछ युवाओं को लेकर भारत में पाकिस्तान के दूतावास गए थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगा कि पाकिस्तान को वैध ठहराने की कोशिश की गई। यह बहुत संवेदनशील मामला है, खासकर तब जब कारगिल युद्ध में असम के कैप्टन जितु गोगोई ने देश के लिए शहादत दी थी। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि यह तस्वीर फर्जी है, लेकिन बाद में कांग्रेस नेताओं ने खुद इसे सही माना, जिससे जांच शुरू करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।