असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर अखिलेश यादव का निशाना, कहा-हमेशा मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, इसलिए समाज को बांटने वाले देते हैं बयान

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, इसलिए समाज को बांटने वाले बयान देते हैं।

कन्नौज दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव नज़दीक हैं, इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को लड़ाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था सुधारने और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, इसलिए समाज को बांटने वाले बयान देते हैं। शंकराचार्य को लेकर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी का बहुत बड़ा अपमान हुआ है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई योगी मुख्यमंत्री हो सकता है, जो शंकराचार्य का सम्मान नहीं कर सका। अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य बिना गंगा स्नान किए वापस लौटे और उन्होंने जो बातें कहीं, उनका जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर शंकराचार्य जी का अपमान किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।