कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर बोले अजय सिंह-जिन नेताओं के कारण कांग्रेस की दुर्दशा, उनके इशारे पर बना दी सूची

Date:

भोपाल। कांग्रेस की हाल ही में घोषित कार्यकारिणी पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ की टिप्पणी आई है। सोमवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के कारण कांग्रेस की दुर्दशा हुई है, उन्हीं लोगों के इशारों पर अगर कार्यकारिणी बनेगी, तो कांग्रेस पार्टी का भगवान ही मालिक है। यह कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए अजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में उन नामों का खुलासा करूंगा,जिसने कांग्रेस को बर्बाद किया। बीस साल से यही चल रहा है, अभी भी उन्ही लोगों के कहने पर फैसले हो रहे हैं। वे इस संबंध में आलाकमान से भी चर्चा करने वाले हैं। अजय सिंह ने कहा कि हमारे अंचल (विंध्य) के साथ भी अच्छा नहीं हुआ। रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी आठ-नौ जिलों में उदाहरण के लिए दो-तीन नाम मिल जाएं, तो बड़ी बात है। क्या इसी से कांग्रेस मजबूती होगी?

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवाल यह है कि जो संगठन को समय दे सके, जैसे- कोई विधायक है तो वह खुद की विधानसभा देखेगा या संगठन का काम करेगा।

कमेटी निरस्त हो तो बचेगी कांग्रेस

इधर, रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हाकिम सिंह रघुवंशी कहा है कि पीसीसी टीम बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा है। बहुत पक्षपात हुआ है। ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है, जो फील्ड में काम नहीं करते। पार्टी को बचाने के लिए यह कमेटी निरस्त होना चाहिए। जिनकी उपेक्षा हुई, जो संघर्ष के समय के साथी हैं, उनको पार्टी में लिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।