उत्तर भारत में सर्द हवाओं की शुरुआत, दक्षिण में उत्तर-पूर्व मानसून की दस्तक; कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी
उत्तर भारत में अब सर्द हवा का दौर शुरू हो गया है, वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मानसून ने औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में सर्दी का कहर तेज: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण भारत तक शीतलहर का असर
- आईएमडी का पूर्वानुमान: दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगा ला नीना, दक्षिण भारत में बारिश जारी, उत्तर भारत में देर से आएगी ठंड
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स का सर्वे;बीजेपी दक्षिण भारत की लगभग 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई दक्षिणी राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनने से बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।
- तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले 7 दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना है।
- उत्तराखंड में अगले दो दिन तक बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में बादलों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है।


