आज गणेशजी की कृपा पाने के लिए करें कुछ उपाय, हर समस्या का होगा समाधान, विघ्न हरेंगे विघ्नहर्ता

Date:

इंदौर। प्रथम पूज्यनीय गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। गणेशजी को प्रसन्न करना मुश्किल नहीं है। आज गणेश चतुर्थी पर बप्पा की कृपा पाने के लिए पूजा करते वक्त कुछ उपाय आजमा सकते हैं। इसके अलावा अपनी राशि के अनुरूप भी पूजा कर सकते हैं। इससे गणेशजी आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे।

गणेशजी को बुद्धि का देवता माना जाता है। बौद्धिक क्षमता और परीक्षा में सफलता पाने के लिए पूजा के समय मेधोल्काय स्वाहा मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इसी तरह शांति के लिए दूर्वा से हल्दी मिले जल का छिड़काव घर में करना चाहिए। अगर आपके काम में अड़चन आ रही है, तो नारियल पर कलावा लपेटें और गणेशजी को चढ़ा दें। नौकरी के लिए ज्योतिष गजानन को शमी पत्र चढ़ाकर ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करने की सलाह देते हैं। व्यापार में सफलता के लिए आप घी का दीपक जलाएं तथा हरे मूंग की दाल दान करें। इसी तरह बुद्धि-बल प्राप्ति के लिए हल्दी की गांठ चढ़ाएं।

राशि के अनुसार लगाएं ये भोग

ज्योतिषियों के अनुसार अगर आप अपनी राशि के अनुसार गणेशजी को भोग अर्पित करते हैं तो सफलता सुनिश्चित है। मेष राशि वाले लड्‌डू तथा वृषभ और मिथुन राशि वाले मोदक का भोग लगाएं। कर्क राशि वालों को मोतीचूर के लड्‌डू, सिंह राशि वालों को पीली बूंदी के लड्‌डू तथा कन्या राशि वालों को नारंगी रंग के लड्‌डू का भोग लगाने की सलाह दी गई है। इसी तरह कन्या राशि वालों को नारंगी रंग के लड्डू तुला राशि वालों को मोदक और रसमलाई का भोग लगाना चाहिए। वृश्चिक राशि वाले मोतीचूर के लड्डू, धनु राशि वाले केसर से बनी खीर तथा मकर राशि वाले अपराजिता के फूल अर्पित करें। कुंभ राशि वाले बेसन के लड्‌डू तथा मीन राशि वाले पीले रंग की मिठाई भगवान गणेश को चढ़ाएं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

H-1B Visa पर बड़ा संकट! क्या अमेरिका में भारतीयों का ‘American Dream’ टूटने वाला है? ग्रीन कार्ड और नौकरी के रास्ते पर मंडराया खतरा

अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए एक नए विधेयक ने एच-1बी वीजा प्रणाली में ऐसे बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है, जो अमेरिका में नौकरी और स्थायी निवास का सपना देखने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।