झारखंड विधानसभा के लिए भाजपा की 66 उम्मीदवारों की सूची जारी, चंपाई सोरेन और उनके बेटे को भी दिया टिकट

Date:

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी। हाल ही में भाजपा में शामिल पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है, वहीं उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से मैदान संभाल रहे हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें 11 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भाजपा यहां 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इस हिसाब से सिर्फ दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से, सीता सोरेन जामताड़ा से, चंपई सोरेन सरायकेला से और गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से चुनाव लड़ेंगी। ओडिशा के राज्यपाल और पूर्व सीएम रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू को जमशेदपुर पूर्व सीट से टिकट दिया गया है। अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से मैदान में उतरेंगी।

चंपई सोरेन के बेटे को भी टिकट

हेमंत सोरेन के जेल से छूट के आने के बाद हुई अनबन के कारण भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन के साथ ही उनके बेटे को भी टिकट दिया गया है। चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला से मैदान में उतरेंगे। कोडरमा सीट के लिए नीरा यादव, गांडेय सीट के लिए मुनिया देवी, सिंदरी में तारा देवी, निरसा में अपर्णा सेनगुप्ता और झरिया से रागिनी सिंह को टिकट दिया है। चाईबासा में गीता बलमुच और छतरपुर विधानसभा सीट पर पुष्पा देवी भुइयां को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को गुमला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जा रहा है।

81 में से 68 सीट पर भाजपा

एनडीए ने झारखंड में भाजपा के लिए 68 सीटें तय की हैं। आजसू 10 सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने पहली सूची में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से 24 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।