झारखंड में बोले अमित शाह-इंदिरा गांधी भी आएंगी तो भी वापस नहीं होगा अनुच्छेद 370, वक्फ बिल भी पास कराएंगे

Date:

रांची। झारखंड में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में विपक्ष के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि अगर इंदिरा गांधी भी जाएं तो भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं होगा। शाह ने कहा कि हर हाल में वक्फ संशोधन बिल भी पास कराया जाएगा।

शाह ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्गों और दलितों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को देना चाहती है। जब तक भाजपा का एक भी विधायक है, हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। शाह ने कहा कि अगर जेएमएम मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपए और कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए बरामद हुए तो यह किसका पैसा है? यह धनबाद के युवाओं और माताओं से लूटा गया पैसा है। आप भाजपा की सरकार बनाइए और हम इन लुटेरों को सजा देंगे।

महिलाओं को हर महीने 2100 देंगे

शाह ने कहा कि हमने वादा किया है कि महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपए जमा किए जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे और दीपावली व रक्षाबंधन पर हमारी सरकार दो गैस सिलेंडर मुफ्त देगी। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर युवाओं को दो हजार रुपए मिलेंगे। दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में 2,500 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।

घुसपैठियों को ढूंढकर बाहर करेंगे

शाह ने झारखंड में घुसपैठ की समस्या पर घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि वे झारखंड का भोजन और रोजगार छीन रहे हैं। घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से 2-3 बार शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। भाजपा की सरकार बनते ही हम यहां से हर घुसपैठिए को ढूंढ़कर बाहर करेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में मोरक्को और फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, जबकि फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से मात दी। अब टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक, मोरक्को बनाम फ्रांस क्वार्टर फ़ाइनल में देखने को मिलेगा।