कोलकाता ने मुंबई को दी मात, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 40 रन ईशान किशन ने बनाए। केकेआर की ओर से वरुण, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- अस्पताल के बाहर वीडियो बनाने पर भड़के सलमान खान, कहा-साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला
- Kolkata Knight Riders ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराया, एलन का विस्फोटक शतक
- IPL LIVE: 228 रन का पीछा…मुंबई इंडियंस का धमाका, वानखेड़े में ऐतिहासिक जीत!

बारिश के कारण मैच दो घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच में खलल डाला जिससे मुकाबले को 16-16 कराने का फैसला किया गया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में देर नहीं लगाई। केकेआर शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और टीम ने 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


