आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान बाहर, भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ करते थे कमेंट

Date:

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान को बाहर कर दिया गया है। हिन्दी कमेंट्री पेनल में वे सारे नाम हैं जो पिछले सीजन में कमेंटरी करते थे, लेकिन सिर्फ इरफान का नाम नहीं है। बताया जाता है कि इरफान के भारतीय खिलाड़ियों पर टिप्पणी करने के कारण यह फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कई खिलाड़ियों ने शिकायत तक कर दी थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं। एक खिलाड़ी द्वारा पठान का नंबर ब्लॉक किए जाने की भी अटकलें हैं। बताया गया कि पिछले 2 साल से ऐसा होता रहा है कि इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ जैसे पर्सनल एजेंडा चला रहे हों। यह बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आ। इरफान से पहले संजय मांजरेकर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले की भी शिकायत हो चुकी है। 2020 में भारतदक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांजरेकर को बीसीसीआई की कमेंट्री टीम से बर्खास्त कर दिया गया था, 2019 में सौरव गांगुली पर टिप्पणी करने पर हर्षा भोगले को भी हटाया गया था।

अपने यूट्यूब चैनल पर दिखेंगे इरफान

इरफान पठान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अपने शो को उन्होंने सीधी बात विद इरफान पठान नाम दिया है। उन्होंने अपने फैंस से आग्रह किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

आईपीएल 2025 के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट

नेशनल फीड कमेंटेटर्सआकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, शिखर धवन, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वरुण आरोन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला।

वर्ल्ड फीड कमेंटेटर्सइयोन मोर्गन, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, हर्षा भोगले, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, नताली जर्मनोस, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, आरोन फिंच, वरुण आरोन, साइमन डूल, पॉमी एमबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, कैटी मार्टिन, डब्लू वी रमन और मुरली कार्तिक।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।