इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता आज इंदौर में थे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के मेरिट वाले बयान पर प्रसाद ने कहा कि वे आखिर खुद किस मेरिट के आधार पर नेता बने हैं।
रविशंकर प्रसाद ने भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल ही में दिए उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में मेरिट नाम की कोई चीज नहीं है और दलितों के लिए गलत नीतियां अपनाई जाती हैं। रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि राहुल गांधी खुद किस मेरिट के आधार पर नेता बने हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते।
👉 यह भी पढ़ें:
- बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
- ईडी की कार्रवाई में बाधा डालने पर ममता बनर्जी को भाजपा ने घेरा, रविशंकर प्रसाद बोले- बंगाल में ऐसा क्या है, जिसे वे छिपा रही हैं
- नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, कहा-याद रखना चाहिए कि सोनिया और राहुल जमानत पर बाहर हैं
- कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण पर रविशंकर प्रसाद का कड़ा विरोध
मुस्लिम आरक्षण को गलत बताया
रविशंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार के चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण देने के फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इसमें ओबीसी वर्ग के अधिकार को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपासना पद्धति के आधार पर आरक्षण देना सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से औरंगजेब के किले के सामने शिवाजी महाराज के सम्मान में स्मारक बनाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर औरंगजेब भारत के इतिहास का हिस्सा हैं, तो शिवाजी भी विरासत के रूप में उनकी तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए कि औरंगजेब की विरासत को सम्मान दिया जाए। हमेशा छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान सर्वोपरि रहेगा।
कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ घोटाले किए
ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में बजट पर चर्चा के दौरान रवि शंकर प्रसाद ने कहा देश को बदलने की चाहत होनी चाहिए, वह मोदी सरकार में है। कांग्रेस की सरकार के समय जल, थल, वायु, पाताल, नभ में घोटाले किए। देश तब पांच खराब अर्थव्यवस्था वाले देशों में था, लेकिन आज भारत श्रेष्ठ पांच अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हम सबको नहीं दे सकते, लेकिन रोजगार के अवसर दे रहे हैं। ये बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने भी संबोधित किया।


