बेंगलुरु। आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मची भगदड़ के मामले में कर्नाटक सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार ने आरसीबी और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ आपराधिक मामले दायर करने की मंजूरी दे दी है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
बताया जाता है कि कर्नाटक सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में जस्टिस माइकल डी कुन्हा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस रिपोर्ट में आरसीबी और केएससीए में कई अनियमितताओं और गड़बड़ियों का खुलासा किया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई को न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), कार्यक्रम आयोजक डीएनए एंटरटेनमेंट और बेंगलुरु पुलिस 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। डी कुन्हा आयोग को इस मामले की जांच के लिए एक महीने का समय दिया गया था। पैनल ने पाया कि सुरक्षा व्यवस्था में भारी कमी थी। स्टेडियम के अंदर सिर्फ 79 पुलिसकर्मी तैनात थे, बाहर पुलिस की कोई तैनाती नहीं थी। मौके पर कोई एम्बुलेंस भी नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया, एंट्री गेट पर खराब व्यवस्था, गेट खोलने में देरी के कारण अव्यवस्था फैल गई, जिस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और सात पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जांच से पता चला कि प्रमुख अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की।
👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- GT vs CSK: गुजरात टाइटन्स की 89 रन से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर



