वायनाड ; भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 178, बचाव कार्य जारी
वायनाड में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भूस्खलन में अब तक 178 लोगों को की मौत हो चुकी है. कई लोग अब भी लापता हैं.भूस्खलन में मरने वालों में 81 पुरुष, 71 महिलाएं और 26 बच्चे शामिल हैं.वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद बचाव कार्य को लेकर 88 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें 8627 लोगों को रखा गया है.
सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक से चार बजे के बीच तीन भूस्खलनों ने वायनाड के चूरालमाला, मुंडाक्कई जैसे इलाकों में भारी तबाही मचाई थी.
बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने वायनाड में हुई घटना को लेकर संसद में कहा था, “एक सप्ताह पहले ही बारिश और भूस्खलन का अलर्ट दे दिया गया था, इसके बाद भी उन्हें कई बार बताया गया था लेकिन केरल सरकार ने चेतावनी को अज़रअंदाज़ किया और इस पर ध्यान नहीं दिया”.केरल के सीएम पिनराई विजयन ने शाह के दावों को गलत बताया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- तेलुगु सिनेमा में मातम, भीषण सड़क हादसे में अभिनेता भरत कांत और कैमरामैन साई त्रिलोक की मौत
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज


