पांच राज्यों में विधानसभा के लिए मतदान खत्म, एग्जिट पोल में बंगाल में तख्ता पलट की संभावना, असम में फिर से एनडीए

Date:

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गए। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसके हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार तख्ता पलट होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में तख्तापलट की संभावना

-पी-मार्क एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138, भाजपा को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं।

-मैटराइज के पोल में टीएमसी को 125-140, भाजपा को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं।

-पीपल्स पल्स के पोल में टीएमसी को 178-189, भाजपा को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं।

-चाणक्य स्ट्रेटेजीज के पोल में टीएमसी को 130-140, भाजपा को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं।

असम में फिर से एनडीए की सरकार

-अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में भाजपा गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं।

-जेवीसी के पोल में भाजपा गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने की संभावना है।

-पी-मार्क के पोल में भाजपा गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

-मैटराइज के पोल में भाजपा गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं।

-पीपल्स पल्स के पोल में भाजपा गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें मिलने की संभावन बताई जा रही है।

-पोल डायरी के पोल में भाजपा गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

केरल में एलडीएफ पर भारी दिख रही यूडीएफ

-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ को 78-90 और भाजपा गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं।

-पी-मार्क के पोल में एलडीएफ़ को 62-69, यूडीएफ को 71-79 और भाजपा गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने की संभावना है।

-मैटराइज के पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75, भाजपा गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

-पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में एलडीएफ को 55-65, यूडीएफ को 75-85 और भाजपा गठबंधन को 0-3 मिलने की संभावना है।

तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन आगे

-पी-मार्क एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

-मैटराइज के पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

-पीपल्स पल्स के  पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने की बात कही गई है।

-चाणक्य स्ट्रेटेजीज के  पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें मिलने की संभावना है।

-एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं।

पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन आगे

-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

-पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में भाजपा गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।