यूपी के सीएम योगी ने कहा-जो बाबर ने किया वहीं बांग्लादेश और संभल में हो रहा, दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक

Date:

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुई हिंसा पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगी ने कहा कि 500 साल पहले जो बाबर ने किया था, वही आज बांग्लादेश और संभल में हो रहा है। घटनाओं की प्रकृति और डीएनए एक ही है। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक ही है।

सीएम ने अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन पर कहा कि याद कीजिए 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमी ने क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है। ये बातें करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी विदेशों में संपत्ति है। कोई संकट आया, तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को मरने के लिए यहीं छोड़ देंगे। सीएम ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था- जब तक भारत की आस्था तीन आराध्य देवों प्रभु श्री राम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव के प्रति बनी रहेगी, तब तक भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। ये समाजवादी लोग लोहिया जी के नाम पर तो राजनीति करेंगे, लेकिन उनका एक भी आदर्श अपने जीवन में नहीं अपनाएंगे। जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि जिसके मन में भगवान राम एवं मां जानकी के प्रति श्रद्धा व समर्पण का भाव नहीं है, वह कितना भी प्रिय क्यों न हो उसको एक कट्टर दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।