लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर यूपी में सुबह से बवाल मचा हुआ है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील की है। अखिलेश ने कहा कि जो लोग जेपी की जयंती नहीं मनाने दे रहे हैं उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार जय प्रकाश आंदोलन से निकले हैं। जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन पर उन्हें जो सरकार सम्मानित नहीं करने दे रही है, उस से इसी समय गठबंधन तोड़ लेना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि पता नहीं इस क्या कारण है कि इस सरकार ने हमें माल्यार्पण नहीं करने दिया। हमने सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। ये सरकार गूंगी बहरी तो है ही लेकिन आज इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांशीराम की जयंती पर मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, बोलीं- ये पार्टियां बहुजन समाज के लिए हितकारी नहीं
- कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-अगर नेहरू जी जिन्दा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते
- कांशीराम जयंती पर सियासी संग्राम: मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सपा को बताया ‘दलित-बहुजन विरोधी’
- राजस्थान की खेतड़ी रियासत, जहां स्वामी विवेकानन्द को मिली थी वैश्विक पहचान
मौका नहीं गवाना चाहते अखिलेश
यूपी में पहली बार किसी महापुरुष की जयंती पर इतना बड़ा बवाल मचा है। अखिलेश भी मौके को समझ गए हैं और इसे गंवाना नहीं चाहते। अखिलेश लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित हैं और विधानसभा चुनाव तक सपा के लिए ऐसा ही माहौल बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए सरकार से सीधे-सीधे टक्कर ले रहे हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि यहां विपक्ष मजबूत है।
अखिलेश सरकार ने ही बनवाया था म्यूजियम
अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में लखनऊ में जेपी म्यूजियम बनवाया था। उसी म्यूजियम वे माल्यार्पण करने पर अड़े हैं। पिछले साल भी वे गेट फांदकर जेपी की प्रतिमा तक गए थे। गुरुवार देर रात जब यह खबर आई कि म्यूजियम के गेट को सील किया जा रहा है, तब कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश वहां पहुंच गए। तब से अब तक हंगामा मचा हुआ है। इधर, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक पत्र जारी कर कहा कि म्यूजियम का काम अधूरा है। बारिश के कारण वहां जीव-जंतु हो सकते हैं। इसलिए उसे सील किया गया है।


