रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग
महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है महाराष्ट्र सरकार की की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही कैबिनेट में रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का भी प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से सिफारिश की है।
वहीं रतन टाटा के निधन पर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा कि यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है। हम सब अकेला महसूस कर रहे हैं। वह ऐसे निशान और आदर्श छोड़कर गए हैं, जिनका हम पालन करेंगे। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए, उनसे ज्यादा योग्य व्यक्ति इस सम्मान के लिए कोई और नहीं हैं


