बहराइच हिंसा के दो आरोपी एनकाउंटर में गोली लगने से घायल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में रामगोपाल मिश्रा की हुई थी हत्या

Date:

बहराइच। यूपी के बहराइज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को एनकाउंटर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सरफराज और तालिब नेपाल भागने के फिराक में थे, तभी मुठभेड़ हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार 13 अक्टूबर को हरदी थाना क्षेत्र के महसी इलाके के महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया ता। इसी विवाद में एक पक्ष के रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे बहराइच में हिंसा भड़क गई और लोग दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे। हालत यह हो गई कि सीएम योगी आदित्यनाथ को लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना पड़ा। अब वहां स्थिति सामान्य हो रही है। बताया जाता है कि मिश्रा को रिंकू उर्फ सरफराज ने गोली मारी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को सरफराज को पुलिस ने नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर पर घेर लिया। दोनों तरफ से गोली चली जिसमें आरोपी घायल हो गए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।