मेरठ में तीन मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार शाम को तीन मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई इमारत के अचानक गिरने से उसकी चपेट में आए सात लोगों की मौत हो गई.
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- टिहरी झील में तूफान का कहर: डोबरा-चाटी के पास टूटे फ्लोटिंग हटमेंट, 22 पर्यटक सुरक्षित बचाए गए
- दिल्ली ;दिल दहला देने वाली घटना: विवेक विहार की चार मंजिला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत
प्रशासन के मुताबिक पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया सूत्रों के अनुसार मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम को हादसा हुआ अधिकारियोंके मुताबिक मौके पर तुरंत ही पुलिस प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया.
बताया जा रहा है कि जाकिर कॉलोनी में नफीसा नाम की महिला और उनके परिवार के लगभग 15 लोग भवन की अलग-अलग मंजिल पर रहते थे.
डीएम दीपक मीणा ने कहा, सूचना के मुताबिक 15 लोग इस इमारत में दबे थे जिनमें पांच लोगों को निकाल लिया गया है जबकि 7 लोगों के शव देर रात तक निकाले गए हैं. मृतकों में बच्चों सहित पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
रेस्क्यू रविवार यानी आज सुबह भी जारी रहा, तीन लोगों के और फंसे होने की सूचना थी


