नई पार्टी बनाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, नाम व झंडा किया लॉन्च
समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कहकर राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे। इसके लिए उन्होंने नई पार्टी का नाम व झंडा लॉन्च कर दिया है। वह 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इसके झंडे में नीला, लाल और हरा रंग होगा। हालांकि, इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं।



