हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटित हुई। भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। अब तक प्राप्त सूचना के आधार पर महिलाओं और बच्चों समेत सौ से अधिक मौतों की पुष्टि हुई है। अस्पताल में इलाज के लिए लोगों को भेजा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ का मुख्य कारण यह था कि यहां कथा कहने आए कथावाचक भोले बाबा का काफिला निकल रहा था। इस दौरान सत्संग में शामिल श्रद्धालु भी अपने घर को निकल रहे थे। बाबा के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को एक हिस्से से को रोका गया, इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 100 से अधिक लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- वीआईपी कल्चर के इस जमाने में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का बड़ा फैसला, अब नहीं जारी होंगे कोई वीआईपी पास
- हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, चार साल पहले का है मामला
- हाथरस की घटना पर बोले नारायण साकार हरि-होनी को कौन टाल सकता है
- हाथरस मामले में राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग
- हाथरस हादसे के पीड़ितों से राहुल गांधी ने की मुलाकात
- हाथरस हादसा, यूपी पुलिस के सिपाही आखिर कैसे बने भोले बाबा
हादसे के पीछे व्यवस्थापकों की गलती
दोपहर लगभग 12.30 बजे सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ को रोक दिया गया था और भोले बाबा को पीछे के दरवाज़े से निकाला जा रहा था। इससे अंदर दबाव बढ़ गया। वहां एक गहरा गड्ढा था, जिसमें कुछ लोग गिरे तो भगदड़ मच गई। लोग एक–दूसरे को रौंदकर निकलते रहे। गड्ढे में गिरकर कई लोगों की मौत हो गई।



