संभल हिंसा में मारे गए लोगों को सपा देगी पांच-पांच लाख रुपए, अखिलेश यादव ने किया ऐलान, सरकार से मांगा 25 लाख का मुआवजा

Date:

लखनऊ। यूपी के संभल में जामा मस्जिद परिसर के सर्वे के विवाद से भड़की हिंसा में मारे गए लोगों को सपा 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए यूपी सरकार से 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब पहले दिन के सर्वे में सबने साथ दे दिया था, सर्वे का काम हो गया था फिर दूसरे दिन का सर्वे क्यों कराया गया? दूसरे दिन का सर्वे जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए कराया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे करने के लिए जो लोग अंदर गए, उन्होंने जानबूझकर नारे लगाए, ताकि माहौल बिगड़ेअखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी इसमें मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने नहीं दे रही। अखिलेश यादव ट्वीट किया कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने उन्मादी नारे लगवाए तो संभल का माहौल नहीं बिगड़ता। संभल जिला प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक लगा दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।