सपा ने कराया था मुझ पर जानलेवा हमला; मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी की तारीफ की है वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बीएसपी के समर्थन वापस लेने पर सपा ने 2 जून, 1995 को मुझ पर जानलेवा हमला कराया था. इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती? उस वक्त केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने अपना दायित्व नहीं निभाया था.उस वक़्त कांग्रेस सरकार की नीयत खराब हो चुकी थी. वो यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे से अपनी सरकार चलाना चाहती थी, जिनका षडयंत्र बीएसपी ने फेल कर दिया.
मायावती ने भाजपा की तारीफ करते हुए लिखा, उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी सहित पुरे विपक्ष ने मानवता और इंसानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया है, इससे कांग्रेस को बीच-बीच मे तकलीफ क्यों होती है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस और सपा ने केंद्र सरकार को घेरा


