सपा के पास नहीं कोई रणनीति ;ओवैसी
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार चुनाव हार रहे हैं. उनके पास कोई रणनीति नहीं है उन्होंने कहा कि 25-30 साल पुरानी राजनीति अब नहीं चलेगी.
हैदराबाद सांसद ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि जो बची कुची कसर बाकी थी वो कथित सेक्युलर पार्टियो ने पूरी कर दी. इनको अल्पसंख्यक समुदाय के रिप्रजेंटेशन से कोई मतलब नहीं है. ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव 2014, 2017, 2019, 2022 चुनाव हार गए. चार-चार बार चुनाव हार चुके हैं. बीजेपी जीत रही है तो फिर जिम्मेदार कौन है? जिम्मेदार आप हैं. जिसके पास कोई रणनीति नहीं हैं..मुसलमान तो आपको झोली भर-भर के वोट कर रहा है. इससे यह बात साबित हो जाती है कि उनके पास रणनीति नहीं है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस और सपा ने केंद्र सरकार को घेरा
- डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सपा नेता आजम खान को दो साल की सजा
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन


