संगम के गंदे पानी को लेकर एनजीटी ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा-नदी का पानी साफ रहे यह सरकार की जिम्मेदारी

Date:

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रयागराज संगम के गंदे पानी को लेकर यूपी सरकार को फटकार लगाई है। एनजीटी ने प्रयागराज में गंगा और यमुना के पानी की गुणवत्ता पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए कहा कि यूपी सरकार की जिम्मेदारी है कि नदी का पानी साफ रहे। एनजीटी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि वो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर कार्रवाई करे। अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

सुनवाई के दौरान एनजीटी ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि ये रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट से पहले की है। एनजीटी ने कहा कि आपने कोई नई रिपोर्ट दाखिल नहीं की है, क्योंकि यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट है वो 12 जनवरी की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट उसके बाद की है। इसके अलावा, रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता से जुड़े सारे मापदंडों का भी जिक्र नहीं है।

एनजीटी ने कहा कि इस मामले में यूपी सरकार ने लंबा चौड़ा जवाब दाखिल किया है, लेकिन कहीं भी अपशिष्ट जल से प्रदूषित बताने वाले फेकल कोलीफॉर्म का जिक्र नहीं है। क्या आपने हमारा समय बर्बाद करने के लिए यह रिपोर्ट दर्ज की। एनजीटी ने कहा कि अगर प्वाइंट के हिसाब से नदी के पानी की गुणवत्ता नहीं बताई जा सकती है और एक किलोमीटर में अगर प्रदूषण नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी नदी प्रदूषित नहीं है। एनजीटी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जहां से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा यमुना के पानी का सैंपल लिया वहां पानी प्रदूषित था, लेकिन यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा यमुना में जहां से सैंपल लिया वहां पानी साफ था?

यूपी सरकार ने पानी को नहाने लायक बताया

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट को झूठला दिया। एनजीटी में दायर रिपोर्ट में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि संगम का पानी नहाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि नालों के माध्यम से कोई भी प्रदूषित सीवेज सीधे गंगा नदी या यमुना नदी में नहीं छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर 6 पॉइंटस पर नदी के पानी नहाने के लिए उपयुक्त है। इसके विपरित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रयागराज में संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त नहीं है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।