मोदी 75 के बाद ज़रूर रिटायर होंगे;अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मोदी जी अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. बीजेपी अगर जीत गई तो योगी आदित्यनाथ को दो से तीन महीने में सीएम पद से हटा दिया जाएगा.अगर बीजेपी जीत गई तो संविधान बदलकर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण ख़त्म कर दिया जाएगा. चार जून को जो नतीजे आएंगे उसमें बीजेपी और एनडीए को बहुत कम सीटें मिलने जा रही हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
- आबकारी घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद जंतर-मंतर पर गरजे अरविन्द केजरीवाल- जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारा
- आप की रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं
- कोर्ट से बरी होते ही रो पड़े अरविंद केजरीवाल, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार, यह केस फर्जी था
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 2014 में जब मोदी पीएम बने थे तो उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल से ज़्यादा उम्र के व्यक्ति को संगठन और सरकार में कोई ज़िम्मेदारी नहीं मिलेगी.इस नियम के तहत आडवाणी और जोशी जी को रिटायर किया गया. अगले साल 17 सितंबर को मोदी जी रिटायर होंगे और वो अगले साल अमित शाह को पीएम बनाएंगे.अरविंद केजरीवाल ने कहा, मोदी जी एक साल से इस प्लान पर काम कर रहे हैं. अमित शाह की राह में जो भी नेता थे उन्हें ठिकाने लगाया जा चुका है.अमित शाह की राह में अब सिर्फ़ योगी आदित्यनाथ बचे हैं. उन्हें साइडलाइन किया जाना है. मोदी जी ने ऐसा नहीं कहा है कि वो 75 साल की उम्र के बाद रिटायर नहीं होंगे. यह मोदी जी का बनाया हुआ नियम है और वह इसका पालन ज़रूर करेंगे.



