श्रीनगर। संभल के जामा मस्जिद विवाद में जम्मू-कश्मीर की पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब लग रहा है कि मुसलमानों के घरों में मंदिर ढूंढे जाएंगे। ये लोग देश को तबाही की और ले जा रहे हैं। जिस भारत की बुनियाद जवाहर लाल नेहरू और गांधी ने रखी थी, उसे हिलाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस मामले का जिम्मेदार पूर्व सीजेआई को बताया। महबूबा ने कहा कि पूर्व चीफ जस्टिस ने गलत काम किया है। उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद पर यह फैसला दिया कि आप सर्वे कर सकते हैं। 1991 का सुप्रीम कोर्ट का अपना एक जजमेंट है कि जो 1947 में हमारे धार्मिक स्थान हैं उसकी नियति बदलनी नही। इसके बावजूद चीफ जस्टिस साहब ने एक फैसला दिया कि जिसमें पहले मस्जिदों में शिवलिंग ढूढे जाते थे, अब मस्जिद में सर्वे किए जा रहे हैं। अब अजमेर शरीफ में भी शिवलिंग ढूंढें जा रहे हैं। जहां, काफी संख्या में हिंदू लोग जाते हैं और यह 800 साल पुरानी मस्जिद है। महबूबा ने कहा कि अब लग रहा है कि मुसलमानों के घर में मंदिर ढूंढे जाएंगे। ये लोग देश को तबाही की और ले जा रहे हैं। जिस भारत की पहचान जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने बनाई थी, अब उसकी बुनियाद को हिलाने की कोशिश की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग
- इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत
- जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण आंदोलन से पहले बड़ा एक्शन, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता हाउस अरेस्ट
- लाल क़िले विस्फोट पर महबूबा मुफ़्ती का हमला: “कश्मीर का ग़ुस्सा दिल्ली में गूंजा”
- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बोलीं महबूबा मुफ्ती- खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा
- महबूबा मुफ्ती ने कहा- किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर आप मारेंगे क्या, ये सब कश्मीरी हैं, आतंकवादी नहीं



