आगरा में बेसमेंट की दीवार गिरी, 7 लोग मलबे में दबे, अस्पताल ले जाते समय दो घायलों की मौत

Date:

आगरा। आगरा में रविवार को नमक मंडी इलाके में एक बेसमेंट की दीवार गिर गई। इस घटना में अलाव ताप रहे 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये लोग दीवार के सहारे बैठकर ताश खेल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजकौली गांव निवासी जोध सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान के नीचे बेसमेंट बनाया गया था। बेसमेंट की दीवारों के बीच खाली स्थान में मिट्टी की भराई कर उसमें पानी छोड़ दिया गया था। इस दौरान रविवार को गांव के ही उत्तम सिंह (50) पुत्र आसाराम, धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र नाथूराम, सुनील कुमार (38) पुत्र दूरबीन सिंह, हीरालाल (60) पुत्र नंदराम, रामेंद्र सिंह (58) पुत्र वेद सिंह, कल्लू (32) पुत्र राम खिलाड़ी और योगेश (45) पुत्र राज बहादुर दीवार के सहारे ताश खेल रहे थे। अचानक भराई की गई मिट्टी के दबाव और नमी के कारण बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय हीरालाल और योगेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।