यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 50 यात्री बाल-बाल बचे
गौतमबुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा) के दनकौर क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। लुधियाना से आगरा जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
👉 यह भी पढ़ें:
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- ठाणे के बाजार में तड़के लगी भीषण आग, जान बचाते हुए दमकलकर्मी समेत दो की मौत
- रतलाम में राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बस जब यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रही थी, तभी बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
जैसे ही चालक ने आग देखी, उसने तुरंत बस को एक्सप्रेसवे पर रोका और यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। इस दौरान बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए।
सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, केवल बस की छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया।


