नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किए को भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पाकिस्तान से कहे कि आतंकवाद का समर्थन देना बंद करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत उम्मीद करता है कि तुर्किए पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन बंद करने और आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई करने का दृढ़तापूर्वक आग्रह करेगा।
जायसवाल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन बंद करने और दशकों से उसकी ओर से पोषित आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने का पुरजोर आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि संबंध एक–दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर बनाए जाते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और तुर्किए के रिश्तों में तनाव चल रहा है। इसकी वजह है इस मुद्दे पर तुर्किए का पाकिस्तान का साथ देना। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयसवाल ने कहा कि सेलेबी मामले पर तुर्की दूतावास से बात की गई है, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ने लिया था। खबर है कि तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान को 350 से ज्यादा ड्रोन और कुछ सैनिक भी भेजे थे। ये मदद उन्होंने भारत के साथ संघर्ष के दौरान की थी। एर्दोगन हमेशा से कश्मीर के मामले में पाकिस्तान का समर्थन करते रहे हैं। तुर्किए और अजरबैजान के खिलाफ भारत में भारी नाराजगी है और लोग दोनों देशों में नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।


