पटरी से उतरे सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे
सिकंदराबाद-शालीमार वीकली स्पेशल ट्रेन पश्चिम बंगाल के नालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई.दक्षिण-पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक यह हादसा शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ.

👉 यह भी पढ़ें:
- Vande Bharat Express में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी! 4 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
- मुरैना में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, बगल से गुजर रही गाड़ी की चपेट में आए, 6 की मौत
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- जकार्ता के पास भीषण रेल हादसा: 14 मौतें, कई यात्री मलबे में फंसे
- द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत
सीपीआरओ ने बताया, नालपुर स्टेशन के पास सुबह पांच बजकर 31 मिनट पर सिकंदराबाद-शालीमार वीकली स्पेशल ट्रेन नालपुर स्टेशन पर मिडिल लाइन से डाउन पर जाते समय पटरी से उतर गई.इसमें एक पार्सल वैन और दो यात्री डिब्बे पटरी से उतरे हैं. किसी भी तरह की बड़ी जान-माल की हानि नहीं हुई है. यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए 10 बसों की व्यवस्था कर ली गई थी . टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं



