नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों का जवाब चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। चुनाव आयोग ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं।
आयोग ने कहा कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता। राहुल गांधी ने इसको लेकर गलत जानकारी दी है। वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिया जाता है। 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर डिलीट करने की असफल कोशिश हुई थी, जिस पर आयोग ने खुद एफआईआर दर्ज कराई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
उल्लेखनीय है कि राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी हुई। हमने चोरी पकड़ ली। बीएलओ ने देखा कि उनके रिश्तेदार का वोट डिलीट कर लिया गया था। उन्होंने पता लगाया तो पता चला पड़ोसी ने डिलीट किया। पड़ोसी ने मना कर दिया कि मैंने नहीं किया है। राहुल ने कहा कि हमारी मांग है कि ज्ञानेश कुमार उन लोगों को ना बचाएं, जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।



